फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डामर उखाड़ने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

डामर उखाड़ने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
डामर उखाड़ने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। गुरना-तोली मार्ग के डामर को उखाड़ने वाले लोनिवि के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। ग्रामीणों की शिकायत पर वित्त मंत्री ने विभाग को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने गुरना में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गुरना-तोली मार्ग पर कांटे तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण के बीच कई स्थानों पर डामर उखाड़ दिया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। साथ ही सरकारी धन की बर्बादी भी हुई है।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने लोनिवि को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में 188 समस्याएं दर्ज हुई। इनमें पानी, बिजली, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान, सड़क मार्ग की क्षति, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा, आधार कार्ड आदि समस्याएं प्रमुखता से सामने आई। वित्त मंत्री ने अधिकारियों को समस्याग्रस्त ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण करने और जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम्य विकास विभाग ने 11 ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, दो को जन्म प्रमाण पत्र, दो को बीपीएल प्रमाण पत्र भी बांटे। स्वास्थ्य विभाग ने 48 रोगियों का परीक्षण कर दवा बांटी। पशुपालन विभाग ने 92 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी।


दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत 10 लाभार्थियों के आवेदन भी लिए गए। उरेडा ने ग्रामीणों को 270 एलईडी बल्ब बांटे। इस दौरान डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना सिंह, पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, जिपं सदस्य लक्ष्मी भट्ट, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, पूर्व जिपं सदस्य राजेंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed