{"_id":"5abe72954f1c1bc2618b48e1","slug":"181522430613-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट के अस्पताल में नर्स भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट के अस्पताल में नर्स भी नहीं
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स नहीं होने से गर्भवती महिलाओं की जांच में दिक्कत आ रही है। इस कारण महिला मरीजों को प्रसव और जांच कराने के लिए 20 किमी दूर बड़ालू और पिथौरागढ़ के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के साथ ही मित्र राष्ट्र नेपाल के बैतड़ी जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने वाले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में 14 मार्च से नर्स का पद खाली है। अस्पताल में नर्स का एक ही पद स्वीकृत है। नर्स अपना इलाज कराने के लिए लंबी छुट्टी पर चली गई है। विभाग ने बिना किसी अन्य नर्स को तैनात किए बगैर उसे छुट्टी पर भेज दिया। इस कारण अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने और जांच में दिक्कत आ रही है।
अस्पताल में प्रतिदिन 30-35 लोग इलाज के लिए आते हैं, इसमें महिलाओं की संख्या तीन से चार तक होती है। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर भट्ट ने मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ को पत्र लिखकर नर्स भेजने की मांग की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने कहा कि बड़ालू पीएससी से एक नर्स को सप्ताह में तीन दिन झूलाघाट भेजने के आदेश ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को दे दिए हैं।