फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सूखे के कारण खराब होते जा रहे हैं हालात

सूखे के कारण खराब होते जा रहे हैं हालात

Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सूखे के कारण खराब होते जा रहे हैं हालात
थल (पिथौरागढ़)। इस बार सूखे के कारण हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। फसलों को हो रहे नुकसान से किसान संकट में हैं। इस समय तक खेतों में गेहूं और मसूर की फसल लहलहाने लगती थी, लेकिन अब तक पौधे पांच सेंटीमीटर तक भी ऊपर नहीं आ पाए हैं। फसल का जितना हिस्सा उगा है उस पर सूखे और पाले की मार पड़ रही है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस बार जानवरों के लिए चारा एकत्र करने की भी समस्या खड़ी होने लगी है। रामगंगा घाटी के हर गांव में सूखे का असर है। सितंबर से इस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। किसान अब तक बारिश की आस में थे, लेकिन अब उनको लगता है कि यदि बारिश हो भी जाती है तो फसलों को कोई फायदा नहीं पहुंचेगा। सब्जी, चारे की घास सभी कुछ सूखे और पाले की भेंट चढ़ गए हैं। किसान इस बात से भी चिंतित हैं कि आने वाले समय में पेयजल का संकट भी गहराएगा।
विज्ञापन


पाले से हो रहा ज्यादा नुकसान
आमथल निवासी किसान गंगा देवी का कहना है कि मौसम की ऐसी स्थिति पहली बार देखी। पहले दिसंबर में बारिश जरूर हो जाती थी। इससे गेहूं और मसूर की फसल अच्छी हो जाती थी। इस बार लंबे समय से बारिश नहीं हुई। इस कारण खेत सूख गए हैं। ठंड के कारण पाला ज्यादा गिर रहा है। उससे भी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार निपटने के लिए नीति बनाए
पतेत निवासी जानकी देवी का कहना है कि फसलों को जानवर भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली जानवरों का आतंक समाप्त करने के लिए अब तक कोई उपाय नहीं किया गया। वह कहती हैं कि पहाड़ का किसान चारों ओर से मारा जा रहा है। कभी मौसम तो कभी जंगली जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। सरकार को इनसे निपटने की नीति बनानी चाहिए।

सर्वे का काम सही ढंग से किया जाए
ग्वीरा निवासी किसान चतुर सिंह का आरोप है कि सरकार सूखा राहत के नाम पर भी किसानों के साथ छल करेगी। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं। सर्वे का काम गलत होने के कारण कई लोग मुआवजे से वंचित हो जाते हैं। यदि सूखे का सर्वे हो तो उसमें पारदर्शिता लाई जाए, ताकि हर किसान को क्षति का पूरा मुआवजा मिल सके।


पहाड़ के लिए अलग से ठोस नीति बने
अल्मियागांव निवासी मान सिंह का कहना है कि सरकार को अब तक सूखे का सर्वे करा देना चाहिए था। सितंबर से बारिश न होने के कारण फसलें चौपट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्दी से टीम भेजे और हर किसान को राहत दे। वह कहते हैं कि पहाड़ की फसल को प्रतिकूल मौसम से बचाने के लिए अलग से ठोस नीति बननी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed