{"_id":"5a01e5d74f1c1b87698b9ebe","slug":"181510073815-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगीलो ज्वार मा, मेरो मुनस्यार मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगीलो ज्वार मा, मेरो मुनस्यार मा...
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्ला दुम्मर गांव में चल रही हरि प्रदर्शनी में सोमवार रात रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों और स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।
दुम्मर गांव निवासी धाम सिंह बुर्फाल की टीम ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरि सिंह को याद करते हुए स्वरचित गीत सुनाया-जंगपांगी कौम तुमरो हरि तुमरो नाम, गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक चंद्र प्रकाश ने रंगीलो ज्वार मा मेरो मुनस्यार मा, मैं नाचूं हो मैं गाऊं हो गाकर जनता को झूमने के लिए मजबूर किया।
स्वाधीनता सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की याद में हर साल होने वाले इस कार्यक्रम में सोमवार रात मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगत मर्तोलिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी कैलाश पांगती ने की। हरि स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित सिंह जंगपांगी ने अतिथियों का स्वागत किया। झूलाघाट के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति ज्योति कलश छलके को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बीच भी लोग देर रात तक जमे रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्य वन संरक्षक डॉ. भगत सिंह बुर्फाल, डॉ. जनार्दन पांगती, श्रीराम धर्मशक्तू, गंगा सिंह जगपांगी, ललित जगपांगी, गजेंद्र पांगती, इंद्र सिंह बृजवाल, आनंद रिलकोटिया, किशन जगपांगी, उत्तम जंगपांगी आदि मौजूद थे।