{"_id":"594e9ee54f1c1b2d438b45c4","slug":"181498324709-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षक जुलाई से आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षक जुलाई से आंदोलन करेंगे
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षक जुलाई से आंदोलन करेंगे
पिथौरागढ़। अतिथि शिक्षकों ने पुनर्नियुक्ति न होने पर जुलाई से राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि सरकार को राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।
रामलीला मैदान में हुई अतिथि शिक्षक संगठन की बैठक में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति न होने पर आक्रोश जताया। संगठन के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने कहा कि लंबे समय से आंदोलित अतिथि शिक्षक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पांडे ने कहा कि विगत बीस दिनों से अतिथि शिक्षक देहरादून में पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर न तो सरकार और न किसी जनप्रतिनिधि ने अतिथि शिक्षकों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।
विण ब्लॉक की अध्यक्ष दीक्षा जोशी ने कहा कि यदि सरकार अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेती है तो सरकार का खुलकर विरोध किया जाएगा। बैठक में चंद्रकला, दमयंती, कमला, सविता पांडेय, डा. उषा पोखरिया, मीना पांडेय, चेतना, गुंजन, चंद्रमोहन जोशी, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।