फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला अस्पताल में हुए 95 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

महिला अस्पताल में हुए 95 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में हुए 95 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह आठ बजे से ही गर्भवती महिलाओं की भीड़ जुटने लगीं। रेडियोलॉजिस्ट ने अस्पताल पहुंची 95 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। कुछ महिलाओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और मरीज महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इसके चलते दूरदराज के क्षेत्रों से सुबह से ही महिलाएं अस्पताल पहुंच जाती हैं। नगर के साथ ही गंगोलीहाट के चहज, बरम, मुनस्यारी, डीडीहाट, भागीचौरा, अस्कोट, थल आदि क्षेत्रों से महिलाएं अस्पताल में पहुंचीं। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया के पहुंचने के बाद अल्ट्रासाउंड शुरू किए गए।
विज्ञापन


डॉ. रखौलिया ने बताया कि अस्पताल पहुंची 95 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। अस्पताल में स्टॉफ एलएम शाह, हेमलता बिष्ट, गोदावरी देवी ने अल्ट्रासाउंड कराने में मदद की। हालांकि कुछ महिलाओं को नंबर नहीं आने के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा। पिछली बार मशीन खराब होने के बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed