{"_id":"5cb22142bdec22142c5cc6fc","slug":"171555177794-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के 36 बूथों पर हुआ 60 फीसदी से अधिक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के 36 बूथों पर हुआ 60 फीसदी से अधिक मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव में पिथौरागढ़ विधानसभा के 145 मतदान केंद्रों में से 36 बूथों में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। सुंतरापोखरी बूथ पर तो 76 मतदाताओं में से 63 ने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी कर 82.89 फीसदी मतदान का रिकार्ड बनाया। अधिकांश बूथों पर महिलाओं ने मतदान में पुरुषों से अधिक दिलचस्पी दिखाई।
11 अप्रैल को हुए मतदान में सुंतरापोखरी बूथ में कुल मतदाताओं की संख्या 76 थी। इनमें 41 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल हैं। मतदान में 33 पुरुष और 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। राप्रावि देवलाल गांव में 77.20 फीसदी मतदान हुआ। यहां 329 मतदाताओं में से 254 ने वोट डाला। राप्रावि हुड़ैती में 73.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 444 मतदाताओं में से 325 ने मतदान किया। पपदेव द्वितीय में 72.18 फीसदी मतदान हुआ। कुल 417 में से 301 मतदाताओं ने भाग लिया। राप्रावि सुवाकोट पश्चिमी भाग मतदान केंद्र में 70.94 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 647 मतदाताओं में से 459 ने अपना वोट डाला।
राइंका सातसिलिंग पश्चिमी भाग बूथ में 70.24 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 625 मतदाताओं मेें से 429 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी स्कूल के पूर्वी भाग बूथ पर 68.73, राप्रावि भट्यूड़ा में 69.73, कनारी पाभै में 66.59, पंडा में 66.32, धनौड़ा में 62.84, टकाड़ी में 65.63, बजेटी में 65.12 फीसदी मतदान हुआ। इन सभी बूथों में महिला मतदाताओं की पुरुषों से अधिक भागीदारी रही।