फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ईंधन नहीं मिलने से फिर खड़ी हुई 108 और खुशियों की सवारी

ईंधन नहीं मिलने से फिर खड़ी हुई 108 और खुशियों की सवारी

Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ईंधन नहीं मिलने से फिर खड़ी हुई 108 और खुशियों की सवारी
पिथौरागढ़। ईंधन नहीं मिलने से जिले में आपातकालीन 108 और खुशियों की सवारी के वाहन फिर खड़े हो गए हैं। ईंधन के अभाव में मंगलवार को जिले भर में नौ वाहनों के पहिये जाम रहे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन सेवा 108 और खुशियों की सवारी के नौ-नौ वाहन हैं। इनमें से दो-दो वाहन सभी विकासखंडों में तैनात किए गए हैं। विण और पिथौरागढ़ के वाहन जिला मुख्यालय में रहते हैं। ईंधन के अभाव में पिछले दो माह से यह आपातकालीन सेवा बार-बार बाधित हो रही है। मंगलवार को भी ईंधन के अभाव में बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल में आपातकालीन सेवाओं का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भी डीजल की कमी के कारण एक वाहन नहीं चला। 108 सेवा के प्रभावित होने से दूर दराज के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवा के पहिए जाम होने से गरीब मरीजों या फिर गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। प्रसव के बाद गर्भवती महिला को मुफ्त में घर तक छोड़ने वाली खुशियों की सवारी के लाभ से लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर 108 सेवा के जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण वाहन संचालित नहीं हो सके। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद ईंधन की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार से सभी वाहनों का संचालन सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed