फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मानकों को ताख पर रखकर हो रहा हॉटमिक्स

मानकों को ताख पर रखकर हो रहा हॉटमिक्स

Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मानकों को ताख पर रखकर हो रहा हॉटमिक्स
वड्डा (पिथौरागढ़)। बड़ारी से कांटेबोरा के लिए बनी रही छह किमी सड़क पर मानकों को ताख पर रखकर हॉटमिक्स किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में विभाग और निर्माण कंपनी के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन


वड्डा-अडकिनी सड़क के बड़ारी से कांटेबोरा सड़क में चौड़ीकरण, पैरापिट, दीवार निर्माण और हॉटमिक्स का काम चल रहा है। सड़क बनने से बड़ारी, सलमगांव, पंथ्यूड़ा, दिगरा, भट्यूड़ा, कांटेबोरा, बोनकोट और तड़ीगांव को फायदा मिलेगा। ग्रामीणों का आरोप है सड़क पर मिट्टी की सोलिंग कर डामर किया जा रहा है। डामरीकरण की मोटाई आधा इंच से भी कम है। दीवारें न लगने से हल्की बारिश में मलबा सड़क पर आ रहा है। क्षेत्रीय विधायक एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कुछ समय पहले क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुणवत्ता के साथ काम करने के आदेश दिए थे, लेकिन ठेकेदार ने कुछ स्थानों पर ही सड़क मरम्मत की।
विज्ञापन


दिगरा गांव के सुनील सौन ने इसकी शिकायत डीएम से भी की। इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र चंद ने बताया विश्व बैंक द्वारा बनाई जा रही सड़क का लेबल सही न होने से पानी भर रहा है। इससे बरसात के बाद सड़क पर गड्ढे बन जाएंगे और वाहन चालकों को दिक्कत होगी। गांव के नरेंद्र सिंह सौन, दिनेश चंद्र पंत, महेश पंत, दिगंबर भंडारी, कृष्णा लाला, विजय चंद ओर श्यामू राम ने कहा कि खराब गुणवत्ता के खिलाफ डीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर मानकों के हिसाब से काम हुआ है। किसी स्थान पर डामर उखड़ भी रहा है तो वहां पर मरम्मत की जाएगी। -अरुण पांडे, अधिशासी अभियंता, विश्व बैंक डिवीजन पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed