फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिलाओं के लिए बने शौचालय में लटके ताले

महिलाओं के लिए बने शौचालय में लटके ताले

Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बने शौचालय में लटके ताले
पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन में लाखों की लागत से बनाए गए महिला शौचालय में ताले लटके हैं। इससे महिला यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन दर्जनों बसें मैदानी क्षेत्रों के लिए जाती हैं। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। रोडवेज स्टेशन में पहले महिला यात्रियों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए दो माह पहले लगभग साढ़े चार लाख रुपये की लागत से शौचालय बनाया गया था। इसमें महिलाओं के लिए एक अलग से शौचालय बनाया गया, लेकिन इसमें दिन भर ताले लगे रहते हैं।

ऐसे में महिला यात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर स्थित एकमात्र शौचालय में ताले लगे रहने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वर्मा, राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के सदस्य किशन चंद, डीके जोशी आदि ने निगम अधिकारियों से महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया गया है। महिला शौचालय को दिन भर खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है। कुछ लोगों द्वारा इनमें गंदगी करने के कारण केवल रात में इसे बंद किया जाता है। -आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed