{"_id":"5b6dccd84f1c1b54638b7695","slug":"171533922520-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधान, सदस्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधान, सदस्य सम्मानित
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत विण की बैठक में पेयजल, बिजली और सड़क सहित कई समस्याएं छाई रही। इस दौरान अपने-अपने गांवों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधानों और सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख की ओर से सम्मानित किया गया।
विण की ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जगतड़ में पेयजल की समस्या, झूणीमलान एवं पुनेड़ीमहर में पोल लाइट लगाने की मांग पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई। सीडीओ वंदना ने सभी विभागों के अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाई गई समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपने गांवों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कनिष्ठ उपप्रमुख शकुंतला देवी, सुवाकोट के प्रधान राकेश कुमार, कुसौली के प्रधान रघुवीर सिंह, जाख के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश भट्ट, झूणी के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवराज सिंह, गोगिना के क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन राम, उपरतोला के ललित प्रसाद और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में डीआरडीए के परियोजना निदेशक डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, खंड विकास अधिकारी केएस रावत, एलडी भट्ट आदि थे।