फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   समाजसेवी डॉ. मेहता का हुआ सम्मान

समाजसेवी डॉ. मेहता का हुआ सम्मान

Mon, 30 Apr 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी डॉ. मेहता का हुआ सम्मान

विज्ञापन
पिथौरागढ़। समाजसेवी डॉ. केएस मेहता को सोमवार को तमाम संगठनों ने सम्मानित किया। डॉ. मेहता जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अपनी ओर से 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की थी।

कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी जुगल किशोर पांडे के संचालन में नगरपालिका हॉल में हुए सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि डॉ. मेहता की पहल सभी के लिए प्रेरणा है। पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा जरूरतमंदों की सेवा का जज्जबा हम सब में होना चाहिए। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने डॉ. मेहता का कार्य सराहनीय होने के साथ-साथ मानवता के लिए एक संदेश है।
विज्ञापन


शिक्षाविद् डॉ. बीएस गोबाड़ी ने कहा कि समाजहित के लिए सभी को दान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना चाहिए। डॉ. केएस मेहता ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा। तपन रावत, प्रकाश जोशी, मनोज जोशी, राकेश देवलाल, जनक जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सुभाष जोशी, डॉ. परमानंद चौबे, डॉ. डीके जोशी, डॉ. भूपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र खर्कवाल आदि मौजूद थे। मुन्ना जोशी ने गिटार की धुन पर कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 30 पीटीएच 14 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed