फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेड़ा में मकान पर गिरा मलबा

नेड़ा में मकान पर गिरा मलबा

Wed, 11 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेड़ा में मकान पर गिरा मलबा
पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटे नेड़ा गांव में मलबा गिरने से मंगलवार देर रात करीब एक बजे नेड़ा निवासी सरस्वती खोलिया पत्नी स्व. दिगबंर सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबा मकान की छत और बरामदे तक परसा हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले मलबा गिरने की आवाज से मकान मालिक और किराएदारों में हड़कंप मच गया। वे अपने कमरों से बाहर निकल आए। चहारदीवारी और दरकने की आशंका में सारी रात डर के बीच काटी। मलबे से मकान की छत पर कॉलमों को नुकसान हुआ है। मलबा बरामदे में आने से मकान मालिक और किराएदारों की मकान के एक हिस्से में आवाजाही बंद हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि पड़ोस में मैदान निर्माण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए मिट़्टी, पत्थर आदि भरान किया गया है। कमजोर चहारदीवारी होने के चलते निर्माण दरक गया। उन्होंने नुकसान की भरपाई और जोखिम भरा निर्माण कराने पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निर्माणकर्ता से जल्द मलबा हटाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि पटवारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। सबसे पहले मौके से मलबा हटाने का बंदोबस्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed