फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वित मंत्री के सामने रखी क्षेत्र की समस्याएं

वित मंत्री के सामने रखी क्षेत्र की समस्याएं

Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्री के सामने रखी क्षेत्र की समस्याएं
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत से उनके खड़कोट स्थित आवास में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने, कच्ची सड़कों पर डामर करने, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने जैसी मांगें उठाई गई। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सबसे पहले अधूरी योजनाओं का अध्ययन कर रही है। उनके लिए धन की व्यवस्था की जाएगी। अधूरी सड़कों के बारे में उन्होंने कहा कि किन कारणों से काम रुका है इसकी जानकारी मांगी गई है। जो भी योजनाएं शुरू हुई हैं सभी को पूरा किया जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत आदि ने कहा कि जनता की अपेक्षा में खरा उतरने के लिए जल्दी से काम शुरू कराने होंगे। मंत्री ने जिले में संगठन की स्थिति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed