फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिंडरघाटी से बल्जूरी तक सफाई कर लौटा युवाओं का दल

पिंडरघाटी से बल्जूरी तक सफाई कर लौटा युवाओं का दल

Sat, 11 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिंडरघाटी से बल्जूरी तक सफाई कर लौटा युवाओं का दल
पिथौरागढ़। आइस संस्था के युवाओं का दल भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी के संयुक्त तत्वावधान में पिंडरघाटी से बल्जूरी तक सफाई अभियान चलाकर पिथौरागढ़ लौट आया है। दल ने 71 बैगों में कूड़ा एकत्र कर बागेश्वर नगरपालिका के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


पिंडरघाटी के सफाई अभियान में निकले इस दल को 11 अक्तूबर को डीएम सी रविशंकर ने रवाना किया था। सफाई अभियान पर निकला दल 5628 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल रहा। दल लीडर पीएस धर्मशक्तू ने बताया कि पिंडरघाटी से बल्जूरी तक प्लास्टिक, टिन के डब्बे, प्लास्टिक की बोतलें, शराब की खाली बोतलें, सुर्ती, गुटखा, टॉफी, बिस्किट, चिप्स के रैपर आदि एकत्र किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रास्ते पर पड़ने वाले गांवों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। दल ने 5628 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीसी और आइस का ध्वज फहराया। 13 सदस्यीय दल में डिप्टी लीडर विश्व देव पांडे, चंचल प्रसाद, मनीष कसनियाल, काशी खत्री, नंदा वर्मा, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, फार्मेसिस्ट दीपिका टोलिया आदि शामिल थे। इनमें से 9 रेडक्रास सोसायटी के वालियंटर थे। युवाओं के इस प्रयास की रेडक्रास समिति के अध्यक्ष महेश मखौलिया, आशुतोष जोशी, सुरेश पांडे ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed