{"_id":"6aff3a5d84255de98e0efce2","slug":"anju-from-banbasa-wins-gold-in-postgraduate-studies-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-146949-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा की अंजू ने स्नातकोत्तर में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा की अंजू ने स्नातकोत्तर में जीता स्वर्ण
Thu, 19 Nov 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंदनी गांव निवासी अंजू कापड़ी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें यह पदक उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने प्रदान किया।
अंजू ने स्नातक स्तर पर भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों, आमजन और पूर्व सैनिकों ने उन्हें बधाई दी है। पूर्व सैनिक राजेंद्र चंद्र कापड़ी और गृहिणी अनीता कापड़ी की पुत्री अंजू शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से बीए उत्तीर्ण किया था। उनकी आरंभिक पढ़ाई बनबसा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई और इंटर श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज से किया।
अंजू वर्तमान में बैलपोखरा कोटाबाग में सरकारी सहायक अध्यापक एलटी हिंद के पद पर कार्यरत हैं। चंदनी गांव, बनबसा के अलावा गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने अंजू की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।