{"_id":"5a01e54f4f1c1bca678b9d9e","slug":"171510073679-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार पांडेगांव में बनेगा नया मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार पांडेगांव में बनेगा नया मोटर पुल
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई गांवों को जोड़ने वाले पांडे के जर्जर मोटर पुल के स्थान पर 12 नवंबर से नया पुल बनने का काम शुरू हो जाएगा। पिछले एक दशक से स्थानीय लोग इस पुल की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
पांडेगांव शिव मंदिर के पास बना मोटर पुल बेहद खराब हालत में है। इस पुल से तीन कॉलेजों के साथ ही हुड़ेती, बजेटी, पौण, पपदेउ गांवों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। जर्जर हो चुके इस पुल से दुर्घटना का खतरा बना था। इस स्थान पर नए पुल को मंजूरी मिल गई है। लोनिवि का प्रांतीय खंड नए पुल का निर्माण करेगा।
नए पुल के निर्माण से पहले पुराने पुल को तोड़ा जाना है। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एनसी जोशी ने बताया कि 12 नवंबर से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होना है। नए पुल का निर्माण होने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
नए पुल का निर्माण होने तक दोपहिया और हल्के वाहनों का आवागमन टकाना स्टेडियम से राजकीय इंटर कॉलेज तक निर्मित बाइपास से होगा। भारी वाहनों का आवागमन चंडाक मार्ग पर वरदानी मंदिर से बडौली मार्ग होते हुए पपदेउ-राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग से होगा।