फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मल्ला दुम्मर गांव में हरि प्रदर्शनी शुरू

मल्ला दुम्मर गांव में हरि प्रदर्शनी शुरू

Mon, 06 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मल्ला दुम्मर गांव में हरि प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां मल्ला दुम्मर गांव में श्री हरि प्रदर्शनी शुरू हो गई है। स्वाधीनता सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की याद में हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पूर्व वन संरक्षक डा. भगत सिंह बुर्फाल ने हरि प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वाधीनता सेनानी के सम्मान में आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेनानियों के जीवन के बारे में जानकारी नई पीढ़ी को मिल जाती है।

डा. बुर्फाल ने सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्टालों का निरीक्षण किया। विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। बाद में मल्ला जोहार विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में मल्ला जोहार के गांवों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मल्ला जोहार के कई गांवों से लोग मौसमी प्रवास पर छह माह के लिए घाटी वाले इलाकों में जाते हैं। कहा गया कि गांवों के विकास के लिए व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


यदि उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में सुविधाओं का विस्तार हो जाए तो मौसमी प्रवास पर जाने की मजबूरी समाप्त हो जाएगी। सबसे पहले इन गांवों तक सड़क और संचार संपर्क बनाया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश, हरि स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित जंगपांगी, सचिव गंगा सिंह जंगपांगी, विजय जंगपांगी, श्रीराम धर्मशक्तू, लोकबहादुर जंगपांगी, अमर राम, डॉ. जनार्दन पांगती, शंकर धर्मशक्तू, हयात रावत, लक्ष्मण धर्मशक्तू, गजेंद्र पांगती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed