फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   फ्रांसीसी दंपति काठमांडू तक करेगा ट्रैकिंग

फ्रांसीसी दंपति काठमांडू तक करेगा ट्रैकिंग

Fri, 27 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
फ्रांसीसी दंपति काठमांडू तक करेगा ट्रैकिंग
पिथौरागढ़। फ्रांस के फ्रेंकोइस सुशेल और उनकी पत्नी मारिन सुशेल शुक्रवार को मुनस्यारी पहुंच गए। यह दोनों काठमांडू तक ट्रैकिंग करेंगे। भारत में आने के बाद उन्होंने धर्मशाला हिमाचल प्रदेश से ट्रैकिंग शुरू की। शनिवार को वह मदकोट, बोना, गोल्फा, जिंबा ग्लेशियर होते हुए धारचूला जाएंगे। वहां से नेपाल में प्रवेश करेंगे। इन दोनों का इरादा काठमांडू में ट्रैकिंग पूरा करने का है। वहीं से वह अपने देश को लौट जाएंगे।
विज्ञापन


फ्रेंकोइस एयर फ्रांस में पायलट हैं, जबकि उनकी पत्नी मारिन दंत रोग विशेषज्ञ हैं। उनको बचपन से ही ट्रैकिंग का शौक रहा है। इस बार उन्होंने हिमालयी क्षेत्र को ट्रैकिंग के लिए चुना। धर्मशाला से करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय कर मुनस्यारी पहुंचे इस दंपति ने बताया कि उन्होंने स्पीति घाटी, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, पिंडर घाटी और सरयू घाटी का सफर पूरा किया। इन घाटियों को उन्होंने ट्रैकिंग की दृष्टि से सबसे बेहतरीन बताते हुए कहा कि इनमें अभी सुविधाओं के विस्तार की सख्त जरूरत है। कई स्थानों पर ट्रैकिंग रूट तक नहीं हैं।
विज्ञापन


यदि ट्रैकिंग रूट सही ढंग से तैयार किए जाएं तो कुमाऊं और गढ़वाल में पर्यटन का काफी विकास हो जाता। इस दंपति के मुनस्यारी से आगे की ट्रैकिंग की व्यवस्था कॉसमॉस संस्था कर रही है। कॉसमॉस के सुरेंद्र पंवार ने बताया कि यह दंपति किसी भी स्थान पर वाहन का प्रयोग नहीं करता। वह हर सड़क को पैदल ही नापते हैं और कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेकोइस ने कहा कि कुमाऊं को प्रकृति ने बेहतरीन ढंग से संवार रखा है, सरकार को चाहिए कि वह सुविधाओं का विस्तार करे और पर्यटन व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करे। उत्साह से लवरेज यह दंपति ट्रैकिंग के दौरान पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों, पर्यटन की सुविधाओं, जनजीवन का भी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की ढांचागत सुविधाएं ज्यादा बेहतरीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed