{"_id":"59dfa3a44f1c1b6e548b6f68","slug":"171507828644-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लाखा को चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लाखा को चैंपियनशिप
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। हरिद्वार में चल रही प्राथमिक स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के प्रियांशु लाखा ने 600, 400, और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की है। विण विकासखंड के सिनेमा लाइन निवासी वेद सिंह और लौंगा देवी के पुत्र प्रियांशु लाखा सरस्वती शिशु मंदिर नयाबाजार में पढ़ते हैं।
हरिद्वार से विण ब्लॉक के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने फोन पर प्रियांशु लाखा की उपलब्धि की जानकारी दी। प्रियांशु लाखा को उप निदेशक खेल (प्रारंभिक शिक्षा) राजेंद्र सिंह रावत ने चैंपियनशिप दी। प्रियांशु दिसंबर प्रथम सप्ताह में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रियांशु की उपलब्धि पर प्रदेश खेल समन्वयक सलीम सिद्दीकी, जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, विण के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने शुभकामना दी हैं।