फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   17 officers, employees of BSNL took VRS together

बीएसएनएस के 17 अधिकारी, कर्मचारियों ने एक साथ लिया वीआररएस,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
17 officers, employees of BSNL took VRS together
पिथौरागढ़ में सेवानिवृत्त हुए बीएसएनएल के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
भारत संचार निगम लिमिटेड के 17 अधिकारी, कर्मचारियों के एक साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पिथौरागढ़ जिले में बीएसएनएल एक प्रकार से अधिकारी, कर्मचारी विहीन हो गया है। जिले में अब 5 अधिकारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही रह गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएसएनएल के जेई रमेश लाल शाह, सुरेंद्र सिंह मेहता, कार्यालय अधीक्षक मदन मोहन पुनेठा, विमला शर्मा, टेलीकॉम टेक्नीशियन लक्ष्मण सिंह बोहरा, नरेंद्र सिंह नयाल, आनंद बल्लभ पाठक, महेंद्र सिंह लुंठी, महेश चंद्र सिंह कन्याल, कुंदन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नित्वाल, शेर सिंह धामी, लाल सिंह भाट, असिस्टेंट टेलीकॉम टेक्नीशियन किशन राम, विनय कुमार, वाहन चालक शेर सिंह नेगी और दलीप सिंह देवली ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
विज्ञापन

जिले में अब मंडलीय अभियंता, दो उपखंड अधिकारी, दो जेई और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात है। अधिकारी, कर्मचारियों की कमी का असर कंपनी की सेवाओं पर पड़ना लाजमी है। जिले में बीएसएनएल के 18 एक्सचेंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई देने को मौजूद थे कंपनी के 6 लोग
बीएसएनएल में कार्मिकों की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को मंडलीय अभियंता कार्यालय में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 17 अधिकारी, कर्मचारियों को विदाई देने के लिए मंडलीय अभियंता एसएन रावत, उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार शाहू, हिमांशु रावत, जेई अजय पांडे, नरेंद्र कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी हेमंती देवी ही मौजूद थीं।

अप्रशिक्षित मजदूरों को गाइड लाइन के हिसाब से ही मानदेय दिया जा रहा है। जितने दिन काम, उतना ही पैसा देने का निर्णय लिया गया है। इनकी मर्जी काम करें ना करें। -एके गुप्ता महाप्रबंधक बीएसएनएल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed