फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कुर्बानी की रकम केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी

कुर्बानी की रकम केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी

Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुर्बानी की रकम केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी
पिथौरागढ़। शहर के युवा व्यापारी मोहम्मद आदिल ने इस बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने के स्थान पर केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। आदिल ने 20 हजार की रकम केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दी है।
विज्ञापन


आदिल ने बताया कि वह हर साल बकरे की कुर्बानी पर 20,000 रुपये की रकम खर्च करते थे। केरल के बाढ़ पीड़ितों के हालात को देखते हुए इस बार उन्होंने बकरे पर रकम खर्च करने के स्थान पर इस धनराशि को केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया। कहा कि सभी लोगों को संकट में आए लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


आदिल ने उक्त रकम सीमांत यूथ मोर्चा के बाढ़ सहायता केंद्र में जमा कराई है। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने मोहम्मद आदिल की पहल की सराहना की है। खत्री ने बताया कि मोर्चा कम से कम एक लाख रुपये की मदद केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed