{"_id":"5b6f21124f1c1bde258b4654","slug":"161534009618-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने ड्रेस कोड के विरोध में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने ड्रेस कोड के विरोध में पुतला फूंका
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्रों ने ड्रेस कोड के विरोध में प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ड्रेस कोड जबरन थोपा जा रहा है। यदि ड्रेस कोड का बाध्यता वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्र नेता कमलेश कसन्याल और ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में छात्रों ने ड्रेस कोड का विरोध किया। छात्र नेता जितेंद्र भंडारी ने कहा कि ड्रेस कोड छात्र-छात्राओं पर जबरन थोपा गया है। महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने से निर्धन छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
अभिषेक कोहली ने कहा कि यदि ड्रेस कोड की बाध्यता समाप्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि उनकी मांग को अनसुना करने पर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान भुप्पी वर्मा, गोपाल मेहता, पंकज रावत, दिनेश रावत आदि छात्र मौजूद थे।