फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीएम ने की राहत, पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

सीएम ने की राहत, पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने की राहत, पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में किए जा रहे राहत, पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जनता से समन्वय बनाकर राहत कार्यों को सुचारु बनाए रखें।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम वंदना ने बताया कि प्रभावितों के लिए 18 स्थानों में राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 108 परिवारों के 371 सदस्य रह रहे हैं। भोजन तथा आवश्यक सामग्री के साथ-साथ चिकित्सा टीम द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की जा रही है। तहसील धारचूला के दारमा घाटी में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का कार्य किया जा रहा है। सोबला-दर-तिंदाग सड़क पंपांबे घाटी में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


इसके चलते ऊपरी क्षेत्र के गांवों की आवाजाही बंद हो गई है। पंबाबे घाटी में सीपीडब्ल्यूडी, लोनिवि तथा बीआरओ तीनों के सहयोग से वैली ब्रिज लगाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रभारी डीएम को सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन शीघ्र कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव आपदा अमित नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदेली गांव के विस्थापन का तीन दिन में प्रस्ताव दें
पिथौरागढ़। प्रभारी डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि तहसील मुनस्यारी के अंतर्गत ग्रामसभा भदेली के सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों में रखा गया है। साथ ही गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी कर लिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह ग्राम पंचायत में अन्य सुरक्षित स्थान का भी चयन कर जानकारी दें, जिससे कि भूमि आवंटित की जा सके। मुख्य सचिव ने प्रभारी डीएम को भदेली गांव तल्ला और मल्ला भदेली के विस्थापन का प्रस्ताव तीन दिन में शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed