{"_id":"5b4791334f1c1bb9248b634d","slug":"161531416883-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज अभिभावकों ने काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज अभिभावकों ने काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के एक स्कूल प्रबंधन द्वारा मनमानी फीस वसूलने की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी फैल गई। कई अभिभावकों ने स्कूल गेट में एकत्र होकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक प्राइवेट स्कूल द्वारा मनमानी फीस वसूलने का विरोध करते हुए अभिभावकों ने डीएम से शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के लिए स्कूल पहुंचे। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की वार्ता में उन्हें भी शामिल करने की मांग उठाई, लेकिन इसको अनसुना करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया।
इससे अभिभावक आक्रोशित हो गए। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। निवर्तमान सभासद विक्की बाल्मीकि के हस्तक्षेप के बाद अभिभावकों को भी बातचीत में शामिल किया गया। विद्यालय प्रबंधन, जांच टीम और अभिभावकों के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद नाराज अभिभावक वापस लौट आए। अब दीपक कुमार जोशी, विक्की बाल्मिकी सहित तमाम अभिभावकों ने इस मामले को एक बार फिर डीएम के जनता दरबार में उठाने की बात कही है।