{"_id":"5a8470994f1c1bcb268b9e93","slug":"161518629017-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल तहसील में नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल तहसील में नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील में एक महीने से किसी प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे भड़के स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
कहा कि प्रमाणपत्र बनाने वाली संस्था का अनुबंध समाप्त होने के कारण आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो गई। सरकार ने न तो अनुबंध समाप्त होने से पहले नया अनुबंध किया, न प्रमाण पत्र बनाने की ही कोई अस्थायी व्यवस्था की। कहा कि लोग प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटक रहे हैं।
प्रमाण पत्र न बनने से युवा सरकारी भर्तियों में भाग नहीं ले पा रहे है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दान सिंह बिष्ट, बसंत लोहनी, सीता देवी, विमला देवी, भूपेंद्र कुमार, रोशन कुमार, धीरज कुमार, ललित राम आदि शामिल थे।