Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman murdered in Dharchula

धारचूला में महिला की हत्या: पुल के पास मिला शव, साथ रह रहे युवक पर केस दर्ज; घर से खून के धब्बे मिले

Fri, 06 Nov 2026 11:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Fri, 06 Nov 2026 11:23 PM IST
सार

धारचूला में खोतिला पुल के पास 33 वर्षीय मीना लोहार का शव बरामद हुआ, जिस पर चोट के निशान मिले। महिला तीन साल से देवराज नबियाल के साथ रह रही थी, जिसके घर से खून के धब्बे मिले। पुलिस ने देवराज पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन
Woman murdered in Dharchula
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला क्षेत्र में खोतिला जाने वाले पुल के पास शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल के बाद मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका मूल रूप से दार्चूला, नेपाल की रहने वाली थी।

विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह करीब 6:39 बजे धारचूला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि खोतिला जाने वाले पुल के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस के अनुसार महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले। शव की शिनाख्त 33 वर्षीय मीना लोहार पत्नी मोहन राम निवासी सुनसेरा, दार्चुला के रूप में की गई।

विज्ञापन

थाना प्रभारी एसएसआई अंबीराम आर्य ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला कि महिला करीब तीन साल से अपने पति से अलग होकर देवराज नबियाल पुत्र मान सिंह नबियाल निवासी खोतिला के साथ रह रही थी। इस बीच पुलिस ने खोतिला में देवराज नबियाल के घर का निरीक्षण किया जहां बेड और फर्श पर खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने खून लगे तकिया और गद्दे सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मृतका के पहले पति के पुत्र सुभाष राम पुत्र मोहन राम की तहरीर पर आरोपी देवराज के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed