फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिले की कई योजनाओं के लिए धन मिलने की उम्मीद

जिले की कई योजनाओं के लिए धन मिलने की उम्मीद

Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
जिले की कई योजनाओं के लिए धन मिलने की उम्मीद
जिले की कई योजनाओं के लिए मिल सकता है धन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। केंद्र और राज्य के बजट में जिले की कई योजनाओं के लिए धन मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ी उम्मीद भारतमाला योजना में शामिल इस जिले की दो सड़कों के लिए धन मिलने की है। यह सड़कें केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की मद से बनेगी। इनके लिए केंद्रीय बजट में धन का प्रावधान हो सकता है।

भारतमाला योजना बैजनाथ से बागेश्वर, शामा, मुनस्यारी, जौलजीबी होते हुए लिपुलेख तक सड़क बनेगी। ठीक इसी तरह की एक सड़क अस्कोट से धारचूला होते हुए लिपुलेख तक बनेगी। चीन सीमा तक वाहनों की आवाजाही के लिए दो सड़कें तैयार हो जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण में 5700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम धन की कमी से रुका है। सीवर लाइन के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है। इस मद में भी धन मिलने की उम्मीद है। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान पिथौरागढ़ नगर में बाइपास सड़क तैयार करने के लिए भी केंद्र सरकार से धन मिलेगा। जिले में मौसम की जानकारी के लिए डॉप्लर रडार स्थापित होने की उम्मीद है। डॉप्लर रडार के लिए पिछले दिनों सर्वे हो चुका है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना में शामिल धारचूला और मुनस्यारी के हेलीपैड की दशा सुधर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के बजट में पिथौरागढ़ के लोग रई और थरकोट में कृत्रिम झील के निर्माण के लिए धन मिलने की आस लगाए हैं। इसके अलावा पिछले पांच साल से रुके जिला जेल भवन का काम आगे बढ़ाने के लिए भी धन मिल सकता है। जिला मुख्यालय में बेस अस्पताल निर्माण के लिए सरकार धन का प्रावधान कर सकती है। अभी बेस अस्पताल का निर्माण प्रारंभिक अवस्था में है। इसके अलावा डीडीहाट लिफ्ट योजना का काम पूरा करने के लिए धन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed