फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   फंदे से लटका मिला नेपाली युवक

फंदे से लटका मिला नेपाली युवक

Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला नेपाली युवक
पिथौरागढ़। नेपाल मूल के एक युवक का शव रोडवेज के पास एक होटल के गोदाम में फंदे से लटका मिला है। युवक पिछले चार दिनों से एक होटल में काम कर रहा था। शव की पुख्ता शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। आशंका है तंगी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


रोडवेज तिराहे के पास गुरु होटल के मालिक रमेश चौड़ाकोटी ने रोज की तरह मंगलवार सुबह सवा छह बजे होटल खोला। इसी बीच होटल के पीछे बने गोदाम में रह रहे कर्मचारी युवक को जगाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव रस्सी के सहारे बल्ली पर फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई दिनेश चंद्र ने बताया कि युवक 26 जनवरी को होटल मालिक के पास नौकरी की तलाश में आया था। उसने खुद की पहचान नेपाल के कालीकोट निवासी 23 वर्षीय निर्मल शर्मा के रूप में कराई थी। युवक तंगहाल था, उसके पास खाना खाने के लिए रुपये तक नहीं थे। हालत देखकर होटल मालिक ने उसे सहायक के तौर पर काम पर रख लिया। सोमवार शाम होटल बंद होने के बाद वह गोदाम में सोने चला गया। संभवतया देर रात वह फांसी पर झूल गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास एक बैग में दो जोड़ी कपड़ों के सिवा कुछ नहीं था। पहचान का कोई प्रमाण तक नहीं मिला। होटल मालिक से पूछताछ में युवक के इससे पहले हिमाचल के सेब बागान में काम करने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के वारिस की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed