{"_id":"5a56494a4f1c1b5c248b77ef","slug":"161515604298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने विद्यार्थियों को कॅरियर के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने विद्यार्थियों को कॅरियर के टिप्स दिए
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने जिला सूचना कार्यालय एवं पुस्तकालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसलिंग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही सीडीओ ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में सुझाव दिए।
सीडीओ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं पूर्ण लगन के साथ तैयारी करें। विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के लेख, महत्वपूर्ण लेखों का अवलोकन करें। ई लर्निंग एवं इंटरनेट के माध्यम से संपूर्ण विश्व की घटनाओं की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें पुस्तकों, अन्य सामग्री की आवश्यकता हो तो प्रशासन द्वारा पूर्ण सहायता दी जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीडीओ से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की।