{"_id":"599dc23c4f1c1b1b428b4757","slug":"161503511100-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सातवां वेतनमान लागू करने, पांचवें, छठे वेतनमान का अवशेष भुगतान करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साधन सहकारी सचिव परिषद के बैनर तले सहकारी बैंक परिसर में एकत्र सचिवों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि लगातार मांग उठाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त मांगों के साथ ही न्यूनतम ग्रेड पे 2800 करने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह लोग आत्मदाह करेंगे। जगदीश जोशी, ईश्वर वल्दिया, देवी दत्त भट्ट, शेखर चंद्र जोशी, भुवन जोशी, भगत धामी, त्रिलोक कोरंगा आदि ने विचार रखे।
उधर, किसान मोहन सिंह, राम सिंह, नारायण दत्त कापड़ी, भुवन चंद्र, चंद्र सिंह दिगारी, प्रताप सिंह, मनोहर सिंह, हरीश चंद्र ने कहा कि साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। कृषि ऋण जमा नहीं हो पा रहा है। जिले के 112 समितियों में ताला लग चुका है। सरकार को हड़ताल समाप्त करने के लिए पहल करनी चाहिए।