{"_id":"599dc23a4f1c1bbb468b475b","slug":"161503511098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में किसान संगठन की रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में किसान संगठन की रैली आज
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे किसानों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालने का ऐलान किया है। रैली के लिए अनुमति देने संबंधी पत्र जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है। इस बीच किसानों के क्रमिक अनशन को 30 दिन पूरे हो गए हैं। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए अब उग्र कदम उठाने होंगे।
किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली रैली में किसान अपने कृषि यंत्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठन ने किसानों के कर्ज माफ करने की मांग उठाई है। बुधवार को क्रमिक अनशन पर जगदीश चंद, सुभाष जोशी और विशन दत्त बैठे। उनके साथ शंकर राम कोहली, प्रेम कुमार, किशन राम, राजेंद्र प्रसाद, विनोद जोशी आदि ने धरना दिया। इधर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से बात की जाएगी।