{"_id":"5d1510e38ebc3e3c9e79e891","slug":"156166164717-pithoragarh-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश बने प्रभारी निरीक्षक पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश बने प्रभारी निरीक्षक पिथौरागढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक साथ सात थानों के थानाध्यक्षों में फेरबदल किया है।
जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर कानून व्यवस्था पुख्ता न होने और अपराधियों को हौसले बुलंद होने के आरोप लगातार लग रहे थे। नगर क्षेत्र में भी अराजकता बढ़ते जा रही है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया था। साथ ही अन्य संगठन भी मुखर रहे। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक और उप निरीक्षकों के थानों में बदलाव किया है।
पुलिस अधीक्षक राजगुरु ने बताया कि निरीक्षक ओमप्रकाश को चुनाव प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ बनाया गया है। निरीक्षक भीम भास्कर आर्य को पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट बनाया गया है।
इनके अलावा उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नेगी को प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ से थानाध्यक्ष थल, एसआई केसी आर्या को डीडीहाट से थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, एसआई सुनील बिष्ट को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट से कोतवाली पिथौरागढ़, एसआई दीपक बिष्ट को थानाध्यक्ष थल से नाचनी और एसआई महेश कांडपाल को थानाध्यक्ष नाचनी से थाना कोतवाली पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है।