फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीमारियों से बचने के लिए फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी

बीमारियों से बचने के लिए फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बीमारियों से बचने के लिए फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी दौला में दिल्ली से आए विशेषज्ञ भारत भूषण शर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों केे प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि ताली बजाना, कान खींचना, ध्यान मुद्रा में रहना एकाग्रता बढ़ाते हैं और उदर संबंधी विकारों को दूर करते हैं। उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक डॉ .अशोक पंत ने कहा कि व्यक्ति की दिनचर्या नियमित होना जरूरी है। खानपान में विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी होता है। आजकल शीतल पेय पदार्थ और फास्ट फूड का प्रचलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि लंबा और निरोगी जीवन जीने के लिए नियमित दिनचर्या का होना जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, एसएस बोहरा, गजेंद्र सिंह बोहरा, उप प्रधानाचार्य सुनीता रावत, लक्ष्मी बोरा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed