फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अधिकांश एटीएम के शटर दो दिन से बंद लोग परेशान

अधिकांश एटीएम के शटर दो दिन से बंद लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम के शटर दो दिन से बंद लोग परेशान

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के अधिकांश एटीएम के शटर दो दिन से बंद हैं। एटीएम में कैश नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी लोग कैश की उम्मीद में इधर-उधर भटकते रहे।


पिथौरागढ़ शहर में विभिन्न बैंकों के 24 से अधिक एटीएम हैं। माह के अंतिम शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने से बैंकों के साथ ही एटीएम भी बंद रहे थे। जिन स्थानों पर एटीएम खुले थे, वहां भी कैश नहीं निकला। रविवार को भी यही स्थिति रही। बैंक रोड, सिमलगैर बाजार, स्टेशन रोड, टकाना आदि स्थानों पर लगे सभी एटीएम के शटर गिरे मिले। लगातार दो दिन से एटीएम बंद होने से यात्रियों के साथ ही दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम में भटकना पड़ा। जनमंच ने एटीएम में चौबीस घंटे कैश नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि स्थान-स्थान पर एटीएम लगे होने से लोग कैश पास में नहीं रखते हैं। जबकि एटीएम के शटर बंद होने से बाजार में खरीदारी के लिए जाने पर उन्हें निराशा होती है। उन्होंने बैंकों के प्रबंधकों से एटीएम में कैश की उपलब्धता बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed