फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अन्य स्कूलों में भी मध्यान्ह भोजन में खिलाया जाएगा मशरूम

अन्य स्कूलों में भी मध्यान्ह भोजन में खिलाया जाएगा मशरूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अन्य स्कूलों में भी मध्यान्ह भोजन में खिलाया जाएगा मशरूम

विज्ञापन


पिथौरागढ़। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी ने नवाचार के एक प्रयोग को मध्याह्न भोजन के लिए पौष्टिक आहार में भी बदल दिया। दरअसल स्कूल मेें मध्याह्न भोजन में विद्यार्थियों को मशरूम भी खिलाया जाता है और स्कूल में नवाचार कार्यक्रम के तहत उगाए जा रहे मशरूम से ही इसकी पूर्ति कर ली जाती है। अब स्कूल की इस पहल को अब अन्य सरकारी विद्यालयों में लागू करने की भी तैयारी है।
प्रदेश के विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के नवाचार कार्यक्रम के तहत इस सत्र में स्कूलों में मशरूम उत्पादन प्रस्तावित है। जाजरचिंगरी स्कूल में यह मशरूम उत्पादन पहले ही किया जा रहा है। खास बात यह है कि स्कूल इस उत्पादित मशरूम का उपयोग भी मिड डे मील में कर रहा है। स्कूल की इस पहल पर अब समग्र शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक एसबी जोशी की नजर पड़ी। जोशी ने 21 मई को मुख्य शिक्षाधिकारी पिथौरागढ़ को लिखे पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत विद्यालयों में मशरूम उत्पादन करने की योजना प्रस्तावित है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजरचिंगरी (मूनाकोट) के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी अपने विद्यालय में मशरूम उत्पादन कर उसका उपयोग मध्याह्न भोजन में कर रहे हैं।
विज्ञापन


पत्र में अपर राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि 28 मई से समग्र
शिक्षा अभियान के राज्य कार्यालय देहरादून में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की जानकारी दी जानी है। जाजरचिंगरी के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को 28 मई से दो जून तक लगने वाले समर कैंप में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करें। जाजरचिंगरी विद्यालय में मशरूम इंडोर किचन गार्डन में उगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed