{"_id":"5cead974bdec2207863abfe8","slug":"155889501310-pithoragarh-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल में लटके मीटर और तार से करंट का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल में लटके मीटर और तार से करंट का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचुला (पिथौरागढ़)। नगर के तहसील रोड में ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण कई दिनों से बिजली के पोल में मीटर और तार लटके हुए हैं। जो कभी भी किसी को करंट की चपेट में ले सकते हैं।
बिजली के लटके मीटर और तारों से आसपास के दुकानदारों में भय बना है। व्यापारी कमल फिरमाल का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा ने कहा जिस जगह पर ये बिजली का पोल है, उसके आसपास प्रतिदिन 10 से 20 गाड़ियां खड़ी रहती हैं। सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। कभी भी कोई घटना हो सकती है। थापा ने कहा कि ऊर्जा निगम को मीटर बॉक्स की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही समय पर लटके तारों, मीटरों को ठीक कर लेना चाहिए। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी डीएस निर्खुपा का कहना है कि रविवार को इसकी सूचना मिली है। सोमवार को इसे ठीक कर दिया जाएगा।