फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   झूलाघाट की टेलीफोन सेवा पांच दिन से ठप

झूलाघाट की टेलीफोन सेवा पांच दिन से ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट की टेलीफोन सेवा पांच दिन से ठप
पिथौरागढ़/झूलाघाट। टेलीफोन एक्सचेंज में बिजली गिरने से दर्जनों लैंडलाइन फोन खराब पड़े हैं। फोन खराब होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व एक्सचेंज में बिजली गिरने से कार्ड फुंक गए थे। उप मंडलीय अभियंता एचएस मारकाना ने बताया कि नगर क्षेत्र में ब्राडबैंड की सेवा बहाल कर दी है। अभी करीब 50 लैंडलाइन फोन खराब पड़े हैं जिन्हें ठीक करने के लिए टीम लगी हुई है। उधर सीमांत क्षेत्र झूलाघाट की टेलीफोन और ब्राडबैंड सेवा पिछले पांच दिनों से ठप है। क्षेत्र में अन्य किसी कंपनी के नेटवर्क के काम न करने से लोग अधिक धन खर्च कर नेपाली नंबरों से बात कर रहे हैं। संचार सेवा खराब होने से पोस्ट आफिस में भी काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे के लोग पिछले पांच दिनों से नेपाली नंबरों से अपने रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं। यहां के लैंडलाइन फोन और ब्राडबैंड सेवा 21 अप्रैल शाम चार बजे से ठप है। साथ ही मंगलवार से बीएसएनएल के सिग्नल भी नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में किसी अन्य कंपनी के सिग्नल नहीं आने से लोग हाय-हैलो को तरस गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया से भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मोबाइल सिग्नल हमेशा कमजोर रहने के चलते अधिकांश लोगों ने लैंडलाइन फोन लगा रखे हैं। यहां पर 80 लैंडलाइन और 30 ब्राडबैंड उपभोक्ता हैं। पोस्टआफिस में ब्राडबैंड के काम न करने से लोगों की एफडी रिलीज नहीं हो पा रही है। इसके चलते दूरदराज के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश गड़कोटी ने शीघ्र संचार व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उप मंडलीय अभियंता एचएस मारकाना ने बताया कि खराब पड़े फोन ठीक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed