फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 वें दिन भी नहीं खुल सका थल-मुनस्यारी मार्ग

10 वें दिन भी नहीं खुल सका थल-मुनस्यारी मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
10 वें दिन भी नहीं खुल सका थल-मुनस्यारी मार्ग

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क दसवें दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल सकी। अलबत्ता सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्षेत्र में एक बार फिर से मौसम खराब होने के चलते सड़क खोलने में बाधा आ सकती है।

क्षेत्र में 21 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद थल-मुनस्यारी सड़क रातापानी, पातलथौड़, कालामुनि, बेटुलीधार में बंद हो गई। बीते दिन मौसम खुलने के बाद मुनस्यारी और रातापानी की ओर से जेसीबी, स्नोकटर लगाए गए। बुधवार को भी चार जेसीबी और स्नोकटर मार्ग खोलने के लिए लगाए गए। सड़क पर बर्फ काफी अधिक जमा होने के चलते सड़क खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि के उपखंड अधिकारी शरद जिंदल ने बताया कि बंद सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील प्रशासन के अनुसार मौसम ने बाधा नहीं पहुंचाई तो बृहस्पतिवार को यातायात के लिए सड़क को खोल दिया जाएगा। इधर क्षेत्र में अभी एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इसके चलते कड़ाके की ठंड में लोग काफी परेशान है। सड़क खुलने के बाद ही गिरगांव से ऊपरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed