{"_id":"5be07571bdec2269b262ee90","slug":"151541436785-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सेराघाट-मोतीघाट सड़क को 10.49 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सेराघाट-मोतीघाट सड़क को 10.49 लाख स्वीकृत
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के आपदाग्रस्त सेराघाट-मोतीघाट मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधारने के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 10.49 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क को ठीक करने के लिए लोनिवि डीडीहाट को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने 20 नवंबर तक सड़क को यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं।
जून में हुई भारी बरसात में सेराघाट-मोतीघाट सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते टांगा, गोल्फा, बोना की करीब 1700 की आबादी कठिन मार्ग पर चलने को विवश थी। ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए लकड़ी का पुल तैयार किया था। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। मर्तोलिया ने बताया कि टांगा क्षेत्र के लिए मोतीघाट गाड़ में दो गरारी लगाई गई हैं। इसमें एक आदमी को आरपार कराने के लिए पांच अन्य लोगों की जरूरत होती है। गरारी सुविधा की जगह ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गई। डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस पर टांगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम का आभार जताया है। मर्तोलिया ने कहा है कि धन की बरबादी को रोकने के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाया जाना चाहिए जिससे कि कार्यदायी संस्थाओं पर नकेल कसी जा सके।