{"_id":"5ba7c81e867a55787b027cbe","slug":"151537722398-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बदहाल
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला के बलुवाकोट में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल के लिए बनाया गया मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बदहाल है। देखरेख के अभाव में नवनिर्मित भवन झाड़ियों में तब्दील हो गया है।
कांग्रेस शासनकाल में स्थानीय मरीजों, गर्भवती महिलाओं, शिशुुओं की देखरेख के लिए बलुवाकोट कस्बे में 153.84 लाख रुपये की लागत से मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बनाया गया। दोमंजिले आवासीय भवन के प्रथम तल में डिस्पेंसरी, तीन कक्ष, एक हॉल बनाया गया है।
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण भी किया। लोकार्पण के बाद से ही इसमें ताले लटके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि परिवार कल्याण उपकेंद्र लावारिस हालत में है। स्वास्थ्य महकमे ने इस भवन की सुध लेने की कोशिश नहीं की। अराजक तत्वों ने खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
उपकेंद्र बलुवाकोट में एएनएम की तैनाती कर दी गई है। एएनएम के तैनात होने से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। - डॉ.ऊषा गुंज्याल, सीएमओ पिथौरागढ़।