{"_id":"5b7c499142c79246725ba8c8","slug":"151534871953-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से फगुवा के झूलापुल को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से फगुवा के झूलापुल को खतरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के फगुवा का झूलापुल खतरे की जद में आ गया है। पुल के पास तक भूस्खलन होने से पुल के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
दो जुलाई के बाद से मदकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गोरी नदी लगातार भू कटाव कर रही है। इस कारण फगुवा के झूलापुल के पास तक भूस्खलन हो गया है। पुल की नींव को नुकसान पहुंच रहा है। पुल की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। पुल से माणीटुंडी, जोशा, आलम, दारमा के लोग आवागमन करते हैं। लोनिवि अस्कोट के अधीन इस पुल को खतरा होने से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
अगर पुल को क्षति पहुंची तो इन गांवों के करीब एक हजार लोग मुसीबत में फंस जाएगी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह चिराल ने बताया कि पुल की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।
संकट से घिरे ढुनामानी क्षेत्र के लोग
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के ढूनामानी क्षेत्र में पैदल चलने लायक भी रास्ते नहीं बचे हैं। लोग जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे हैं। दो जुलाई की अतिवृष्टि में ढुनामानी को जोड़ने वाला पैदल और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। गांव के लोगों ने तुमरिया गाड़ में आवागमन के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण किया है। इस पुलिया से आवागमन बेहद चुनौतीपूर्ण बना है। जुगाड़ से बनाई गई पुलिया टूटने के कगार पर पहुंच गई है। लोगों ने पैदल रास्ते और मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।