{"_id":"5b54be344f1c1b3b5a8b66b8","slug":"151532280372-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी ने सीएम के सामने रखे आपदाग्रस्त क्षेत्र के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी ने सीएम के सामने रखे आपदाग्रस्त क्षेत्र के हालात
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने धारचूला, मुनस्यारी के आपदाग्रस्त क्षेत्र के हालातों को रखा है। उन्होंने सीएम से आपदाग्रस्त क्षेत्रों को मुफ्त हेलीकॉप्टर सेवा देने के साथ ही खतरे की जद में आए गांवों का पुनर्वास करने की मांग की।
विधायक धामी ने 20 जुलाई को मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में रास्ते क्षतिग्रस्त होने के कारण धारचूला के व्यास, चौदांस, दारमा के लोगों को संकट में बताते हुए मुफ्त हेलीकॉप्टर सेवा देने की मांग की। कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों को पूर्व में इस तरह की सेवा दी गई थी। उन्होंने सिमखोला, हिमखोला, गलाती, दानीबगड़, टांगा, बिंदी, तोमिक, वैगा, मदकोट, कोटालगांव, कनलका, भदेली, हरकोट, जोशा, गांधीनगर, पापड़ी, पत्थरकोट, देवीबगड़, चुलकोट, बोनौ, गोल्फा, छोरीबगड़, फगुवा, जाराजिबली, बुंगबुंग, रोकासेन समेत कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त होने, जमीन बहने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
कहा कि खतरे में आए गांवों का पुनर्वास जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कों और रास्तों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी है। धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।