फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीआरओ के श्रमिकों ने यात्रियों को खिलाया खाना

बीआरओ के श्रमिकों ने यात्रियों को खिलाया खाना

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ के श्रमिकों ने यात्रियों को खिलाया खाना
धारचूला (पिथौरागढ़)। छोटा कैलाश की यात्रा पर गए तीन यात्री नजंग नाले पर फंस गए। बाद में 20 किमी चलकर यात्री बीआरओ के श्रमिकों के कैंप में पहुंचे, जहां उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


बंगलूरू के तीन लोग सतीश कुमार, उनकी पत्नी उमा देवी और भाष्करन व्यक्तिगत रूप से छोटा कैलाश की यात्रा पर गए थे। वापसी में यह तीनों दो जुलाई से नजंग नाले, बोलायर, खंडेरा में फंसे रहे। उमा देवी के पिता की मौत की सूचना पर यह लोग जल्द वापसी करना चाहते थे, लेकिन आपदा इनकी राह में रोड़ा बन गई।
विज्ञापन


इन जगहों पर यात्रियों ने बीआरओ के श्रमिकों के साथ खाना खाया। उमा देवी ने बीआरओ और आईटीबीपी से उन्हें गुंजी से छियालेख तक वाहन से पहुंचाने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बृहस्पतिवार शाम जैसे-तैसे धारचूला पहुंचे तीनों यात्रियों ने अपनी आपबीती पत्रकारों को बताई। उन्होंने खाना खिलाने के लिए बीआरओ श्रमिकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यात्रियों को रेस्क्यू कर धारचूला पहुंचाया
धारचूला। छोटा कैलाश की यात्रा पर व्यक्तिगत रूप से गए हरियाणा के सर्जित और तिर्मत को हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कर धारचूला लाया गया। दोनों यात्री दो दिन लामारी में रुकने के बाद छह किमी वापस बूंदी पहुंचे। जहां से उन्हें हेलीकाप्टर से धारचूला लाया गया। उन्होंने बताया कि उनके सात साथियों में पांच पुरुष अभी भी वहीं हैं।


पत्रकारों को हैलीपेड जाने से रोका
धारचूला। केंद्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया और कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा शुक्रवार को धारचूला में आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान सेना के लाइट रेजीमेंट के जवानों से आर्मी हैलीपेड पर पत्रकारों को नहीं घुसने दिया। हैलीपेड में जाने वालों में लोकल नेताओं के नाम तो थे, लेकिन पत्रकारों को इससे दूर रखा गया। कारण जानने पर पत्रकारों से कहा गया कि मीडिया को बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed