{"_id":"5a5797f84f1c1bec188b46ca","slug":"151515689976-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़कों को मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़कों को मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की भारत माला योजना में जिले की महत्वपूर्ण दो सड़कों को मंजूरी मिलने को लोगों ने सीमांत के विकास के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। केंद्र सरकार ने अस्कोट-वसूला-तवांग-मालपा-लिपूलेख और बैजनाथ-बागेश्वर से रातापानी-मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क को भारत माला योजना में शामिल किया है।
भारत माला योजना के तहत पहली सड़क 147 किमी लंबी अस्कोट-वसूला-तवांग होते हुए चीन सीमा लिपूलेख तक बननी है। इस सड़क के लिए 1200 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। दूसरी सड़क बैजनाथ-बागेश्वर-कपकोट-रातापानी-मुनस्यारी-धारखेड़ा-सेराघाट होते हुए जौलजीबी के लिए बननी है। 216 किमी लंबी इस सड़क के लिए 4500 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। 8 जनवरी को देहरादून में इन सड़कों को मंजूरी मिलने की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी।
दोनों सड़कों की मंजूरी की सूचना बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों से मिलने पर लोगों में खुशी व्याप्त है। भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी ने कहा कि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा की पहल पर दोनों सड़कें मंजूर हुई हैं। दोनों सड़कों के बनने के बाद चीन और नेपाल सीमा से सटे इलाकों में यातायात सुगम होगा।