{"_id":"5a3bee1d4f1c1b4c528bae14","slug":"151513877021-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकों के नोट्स की वेबसाइट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकों के नोट्स की वेबसाइट तैयार
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन की पहल से अब जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं की पुस्तकों के 230 अध्याय वेबसाइट में ‘नई किरण’ नाम से लिंक कर दिए हैं। पिथौरागढ़डाटजीओवीडाटइन नामक साइट में एक क्लिक करते हुए पाठ्यक्रम सामने होगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने ‘नई किरण’ वेबसाइट को लांच किया। नोट्स की किताब का विमोचन भी किया।
विकास भवन में वेबसाइट को लांच करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि दूसरे चरण में विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी। निकट भविष्य में वीडियो लेक्चर के माध्यम से भी कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
नोट्स तैयार करने वाले अध्यापकों के समूह के नोडल देवसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत ने बताया कि डीएम के मार्ग निर्देशन में नोट्स तैयार किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज गुरना के प्रधानाचार्य मनमोहन कर्नाटक, राजकीय इंटर कॉलेज पत्थरखानी के प्रधानाचार्य कौस्तुभ जोशी के सहयोग से 150 शिक्षकों ने 20 दिन में 230 अध्याय की बुक तैयार की।
विज्ञापन
सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जोशी, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, ई ड्रिस्ट्रिक मैनेजर दिनेश वर्मा ने वेबसाइट तैयार कर ‘नई किरण’ लिंक को अपलोड किया। बताया कि जहां नेट की सुविधा नहीं है, वहां नोट्स के दो-दो सेट बनाकर दिए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम में मंत्री ने देवसिंह इंटर कॉलेज में शुरू की जा रही कॅरियर काउंसलिंग का भी शुभारंभ किया। देहरादून से आए कॅरियर काउंसलर लेफ्टीनेंट कर्नल युवराज सिंह ने विचार रखे।