फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कर्मचारियों की कमी से बैंक का काम प्रभावित

कर्मचारियों की कमी से बैंक का काम प्रभावित

Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी से बैंक का काम प्रभावित
नाचनी (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारियों की कमी से बैंक के काम में व्यवधान आ रहा है। इसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। 30 नवंबर तक सेना के पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा होना है, इसमें भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


नाचनी की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक के साथ केवल एक लिपिक तैनात है। कर्मचारियों की कमी से बैंक में समय पर लेनदेन नहीं हो पा रहा है। इन दिनों सबसे बड़ी दिक्कत सेना के पेंशनरों को हो रही है। ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पहुंच रहे पेंशनरों को घंटों बैंक में खड़ा रहना पड़ रहा है। एक पेंशनर का ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा होने में करीब 20 मिनट का समय लग रहा है। अब तक 1500 पेंशनरों में से मात्र 150 पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र जमा हो पाए हैं।
विज्ञापन


बैंक पर नाचनी क्षेत्र के 50 ग्राम पंचायतों के साथ ही बागेश्वर जिले के महरगाड़ी क्षेत्र के 8 गांव निर्भर हैं। बैंक में कर्मचारियों की कमी से दूरस्थ गांवों से पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक का काम न होने पर गांवों से आए लोगों को रात्रि विश्राम नाचनी में करना पड़ता है, इससे उनको आर्थिक चपत लग रही है। शाखा प्रबंधक रवि कुमार शर्मा कर्मचारियों की कमी के कारण दिक्कत की बात को स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों की तैनाती के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed