{"_id":"677431a07dec55eb2101699b","slug":"150-houses-illuminated-pm-suryaghar-yojana-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-122147-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत जिले में पीएम सूर्यघर योजना से 150 घर रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत जिले में पीएम सूर्यघर योजना से 150 घर रोशन
Tue, 31 Dec 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएम सूर्यघर योजना से सीमांत जिले में 150 घर रोशन हुए। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करने और सौर ऊर्जा के विकास के लिए योजनाओं को चलाया जा रहा है।
इस योजना के तहत छतों पर एक से दस किलो वाट तक के सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए दो लाख का ऋण दिया जा रहा है। साथ ही तीन किलोवाॅट में 1,45,500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसमें भारत सरकार की ओर से 85,500 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत पुरुषों और महिलाओं को एक से 10 किलोवाॅट में 50 प्रतिशत का अनुदान मिलता है।
वहीं 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाॅट के सोलर प्लांट स्थापित करने में 55 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में छह हजार सोलर स्ट्रीट लाईटें लगी
पिथौरागढ़। गांव-गांव में पथ प्रकाश के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग छह हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
कोट
सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए ऋण दिया जा रहा है। - भूपाल सिंह कुंवर, परियोजना अधिकारी, उरेड़ा, पिथौरागढ़।