{"_id":"5b6dc63c4f1c1bf6548b7b24","slug":"15-thousand-people-forced-to-walk-15-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार की आबादी 15 किमी पैदल चलने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार की आबादी 15 किमी पैदल चलने को मजबूर
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी है। शुक्रवार को चामा गांव के जगदीश दशौनी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
पाताल भुवनेश्वर-नानीशीतला-सिमायल-भूलकीअध्याली-चामाचौड़-मनगढ़-चौड़मन्या, राईआगर-भूलकीअध्याली एवं पाताल भुवनेश्वर-चौड़मन्या मोटर मार्गों के निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। संघर्ष समिति ने शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कहा कि क्षेत्र के 15 गांवों की करीब 15 हजार की आबादी आज भी 10 से 15 किमी तक पैदल चलने को मजबूर है। ग्रामीण लंबे समय से गांवों में यातायात सुविधा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वित्त मंत्री पंत को याद दिलाया गया कि वर्ष 2016 में जिला मुख्यालय में 16 दिनों तक चले आंदोलन का उन्होंने समर्थन और सहयोग किया था। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखा जाएगा। अनशन को प्रधान आशा आगरी, गोविंद दशौनी, उमेद दशौनी, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र रावल, हरीश दशौनी, हिमांशु आगरी, किशोर रावल, मनोज कुमार, दीपक रावल, दीपक उप्रेती, आनंद राम आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन