{"_id":"5cd07f62bdec22078148800f","slug":"141557167970-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम और हरीश ने रोपा परिणय पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम और हरीश ने रोपा परिणय पौध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत यहां देकुना में वर, वधू ने परिणय पौध रोपा।
रविवार को बागेश्वर जिले के तिमलाबगड़ (कपकोट) गांव से हरीश की बरात देकुना (बसंतनगर) गांव आई हुई थी। प्रधानाचार्य पाठक बुरांश का पौधा लेकर विवाह कार्यक्रम में पहुंचे। सात फेरों के बाद वधू पूनम ने वर हरीश के साथ मायके के बगीचे में बुरांश का पौधा रोपा। वधू के मायके के लोगों ने पौधे की देखरेख करने का जिम्मा लिया। कहा कि वह लोग पौधे को बेटी की तरह पालेंगे। वधू पूनम ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पौधा मायके के लोगों को हमेशा उसकी याद दिलाएगा। पाठक की मुहिम से लोग प्रभावित नजर आए।